फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल पर आधार के ओटीपी का आया मैसेज और खाते से कट गए 66 हजार

Thu, 26 Feb 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय गांव निवासी पूर्व सैनिक विनोद राय के मोबाइल फोन पर आधार का ओटीपी आया। उन्होंने जैसे ही मैसेज खोलकर देखा, वैसे ही उनके केनरा बैंक खाते से 59000 और कुछ देर बाद एसबीआई खाते से 6989 रुपये कट गए। इसके बाद वह आनन-फानन में दोनों बैंकों में पहुंचकर जानकारी लिए तो जालसाजी होने की बात सामने आई। पीड़ित ने साइबर सेल और स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


खुखुंदू गांव निवासी पूर्व सैनिक विनोद राय और उनकी पत्नी सुशीला देवी का देवरिया राघव नगर स्थित केनरा बैंक में संयुक्त बचत खाता है। इसके अलावा विनोद राय का एसबीआई शाखा-दो में भी बचत खाता है। तीन दिन पहले दोपहर में उनके मोबाइल पर आधार के ओटीपी का मैसेज आया। उनका कहना है कि जैसे ही मैसेज खोलकर देखा, तुरंत केनरा बैंक के उनके खाते से 59000 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। अभी वह कुछ समझ पाते तब तक एसबीआई बैंक खाते से 5000 कुछ देर बाद 1000 और फिर 989 रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसके बाद दोनों बैंकों में जाकर जानकारी लेने के बाद साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल के माध्यम से जालसाजों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें