27 फरवरी को हुआ था निधन, श्रद्धांजलि सभा में जुटे सभी दलों के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश सिंह की स्मृति में मंगलवार को उनके गांव पैना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां दलीय सीमाओं को तोड़ते हुए नेताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम जनमानस ने उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके राजनैतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला।
पैना स्थित शहीद जूनियर हाईस्कूल के मैदान में श्रद्धांजलि सभा में दोपहर से ही स्थानीय सहित गैर जनपद के जनप्रतिनिधि जुटने लगे। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री ने उत्तराखंड के नैनीताल से बरहज तक राजनैतिक सफर तय किया। वह विधानसभा में पूर्वाचल के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उनके निधन से राजनैतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी कमी हमेशा खलेगी।
कार्यक्रम को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिंह, जिपं अध्यक्ष गिरीश तिवारी, सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, बासगांव के कमलेश पासवान, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज के दीपक मिश्र शाका, विधायक गोरखपुर विपिन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एसएन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा, ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, केडी सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, किन्नू शुक्ल, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान शिववर्द्धन सिंह, जयवर्द्धन सिंह, शक्तिवर्द्धन सिंह, अधिवक्ता संजय सिंह, छट्ठू यादव, जयप्रकाश सिंह, विनोद सिंह गुड्डू, स्वामीनाथ, संजय सिंह सोलंकी, अंगद तिवारी, भोलू सिंह, अभिषेक सिंह, प्रधान रविप्रताप सिंह, चंद्रदीप सिंह, ओजी सिंह आदि मौजूद रहे।