फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के बलियवां गांव में शुक्रवार की सुबह टेंट को खोलते समय एक युवक करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव निवासी साहिल अंसारी (19) पुत्र छेदी अंसारी शादी विवाह में टेंट लगाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह महुआडीह के बलियवां गांव में आई बरात में काम करने गए थेे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शुक्रवार की भोर में सीढ़ी पर चढ़कर टेंट को खोल रहे थे। इसी दौरान पाइप में करंट आने से उन्हें झटका लग गया, जिससे नीचे रखे कढ़ाही में गिरने से उनके सिर में चोट और गंभीर रूप से घायल हो गए । वहां पर मौजूद टेंट मालिक मुबारक ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। साहिल चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। मां सबरून निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें