फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 02 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 हरेंद्र राजभर फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। लार कस्बे के चनुकी मोड़ पर शुक्रवार की देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कस्बे के चौक वार्ड निवासी हरेंद्र राजभर (40) मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया।
लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, लार कस्बे के चौक वार्ड निवासी हरेंद्र राजभर पुत्र सूचित राजभर मजदूरी कर परिजनों का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने घर से कहीं गया था। देर रात को घर लौट रहा था। चनुकी मोड़ पर पहुंचा था, इसी बीच बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह हवा में उछलते हुए सड़क के किनारे जा गिरा।
विज्ञापन

गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर माता जानकी देवी, पत्नी निशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। हरेंद्र राजभर तीन भाइयों रविंद्र व मन्नू में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

हरेंद्र के एक पांच साल का बेटा सत्यम है। प्रभारी निरीक्षक लार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चनुकी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें