फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिजनों ने कराई प्रेमी युगल की शादी

Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर में शुक्रवार को प्रेमी युगल की शादी चर्चा का विषय बनी रही। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का मऊ जिले के मधुबनी इलाके में रिश्तेदारी के एक घर की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बृहस्पतिवार को प्रेमी से मिलने उसके गांव पहुंच गई। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने शुक्रवार को दोनों परिवारों की सहमति से भटनी के जलपा माता मंदिर में शादी करा दी। सोशल मीडिया पर भी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की सहमति से मंदिर शादी होने की जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें