फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झोपड़ी में लगी आग, झुलस कर महिला की मौत

Sun, 02 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। क्षेत्र के ग्राम बेलही में शुक्रवार की देर रात में शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बांधी गई भैंस को बचाने गई एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। जबकि भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बेलही गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा की पत्नी प्रभावती देवी (58) शुक्रवार की देर रात भोजन करने के बाद रिहायशी झोपड़ी में सो रही थी। बगल में भैंस बांधी हुई थी। मध्य रात्रि में अचानक शाॅर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर प्रभावती भैंस को बचाने लगी, तब तक वह क आग की लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। भैंस भी झुलस गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बिजली आपूर्ति बंेद कर झोपड़ी में लगी आग को बुझाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन सीएचसी तरकुलवा ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें