फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रफ्तार गैंग के गुर्गे के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Sun, 11 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मदनपुर थाने के बभनी गांव में आजमगढ़ पुलिस ने फरार बदमाश अपरा​धी यादव के घर नोटिस किया चस्पाफो
विज्ञापन
मदनपुर। पांच जिले में लूट, छिनैती, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे रफ्तार गैंग के गुर्गे के घर बभनी बेलवनिया गांव में रविवार को आजमगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर उसके घर कुर्की का चोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

आरोपी 19 सितंबर 25 को आजमगढ़ के लखराव के समीप तमसा नदी के किनारे पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया, जबकि उसका साथी बड़हलगंज के सनिचरा गांव निवासी शिवम यादव गिरफ्तार हो गया था। दोनों रफ्तार गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।
आजमगढ़ थाने के उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह ने बताया कि मदनपुर थाने के बभनी बेलवनिया गांव निवासी अपराधि यादव उर्फ मंटु पुत्र अखिलेश यादव के घर कोर्ट के निर्देश पर कुर्की करने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। वह 19 सितंबर को दबिश के दौरान आजमगढ़ पुलिस टीम पर फायर के मामले में फरार चल रहा है। उस पर बलिया, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और आजमगढ़ में कई लूट और छिनैती के मामले दर्ज हैं। बीते साल में उसने बलिया और आजमगढ़ में कई लूट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार का ईनामी बदमाश अपराधि यादव उर्फ मंटू रफ्तार गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें