फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस सिलिंडर से लगी आग रिहायशी मकान जलकर खाक

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। ग्राम लवकनी में मंगलवार की सुबह चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से अचानक लगी आग से रिहायशी मकान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

एक मवेशी सहित घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिजन सहित ग्रामीण छठ घाट से जब तक घर लौटे तब तक पूरा घर राख का ढेर बन चुका था।
जानकारी के अनुसार, लबकनी निवासी राजेश मौर्या का घर गांव से बाहर है। सुबह चार बजे घर की महिलाएं छठ पूजा के लिए घाट पर चली गईं। छठ घाट पर चाय पहुंचाने के लिए वंदना चाय बना रही थी। इसी बीच गैस सिलिंडर से अचानक आग भड़क उठी। यह देख वह मौके से भाग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

परिवार के पास अब केवल वे कपड़े बचे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता लगा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें