फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों पर बिफरे डीएम, हिदायत

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। डीएम शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के आने के बावजूद भी फरियादियों की संख्या कम रही। तहसील दिवस में कुल 41 फरियादियों ने अपनी फरियाद की। लेकिन एक भी मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इसका कारण लेखपालों की हड़ताल बताई जा रही है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में सुबह 11 बजे डीएम और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे। सबसे पहले डीएम ने तहसील दिवस रजिस्टर की जांच की। इसमें पुलिस विभाग से संबंधित अधिकांश मामले लंबित मिले। यह देख डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी थानेदारों को हर हाल में अगले तहसील दिवस तक निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में पुलिस से संबंधित 14, राजस्व के तीन, विकास केपांच, शिक्षा का एक और अन्य विभागों के 18 मामले आए। लेखपालों के हड़ताल पर रहने के कारण मौके पर एक भी मामलों के निस्तारण नहीं हो सके। इस दौरान सीडीओ, सीएमओ डॉ. एएन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम दुर्गेश कुमार चौधरी, सीओ देषराज सिंह रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें