फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजौर। लार क्षेत्र के सहजौर चौराहे पर गुरुवार की शाम को ऑर्केस्ट्रा की एक नर्तकी के साथ गांव के ही कुछ युवक छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने नर्तकी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उसके शरीर के कई हिस्से जल गए हैं। ऑर्केस्ट्रा मालिक ने एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां उसका इलाज कराया। उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहजौर चौराहे पर सलेमपुर कस्बा निवासी सुनील कुमार ऑर्केस्ट्रा पार्टी चलाते हैं। गुरुवार की शाम को कुछ युवक नर्तकी को कमरे में अकेला पाकर घुस गए और छेड़खानी करने लगे। नर्तकी ने जब इसका विरोध किया तो युवक उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी पिटाई कर दिए। नर्तकी ने चौराहे पर जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर ऑर्केस्ट्रा मालिक भी पहुंच गया। उसने नर्तकी का इलाज कराया। इसके बाद पुलिस को चार नामजद युवकों पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चारों आरोपी युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। थानाध्यक्ष लार डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला रुपये के लेन-देन का है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें