बरियारपुर। बुधवार को आबकारी विभाग और बरियारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष बरियारपुर दीपक सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पांडेयपुर स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व लहन बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौरान हरि कुमार व शंकर उरांव को गिरफ्तार किया गया, जबकि ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी फरार हो गए। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसी क्रम में टीम ने पांडेयपुर में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ हरिहर कुशवाहा को गिरफ्तार किया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाद