फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे सात चिकित्सक, बेहतर होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे सात चिकित्सक, बेहतर होगी व्यवस्था
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों को सात चिकित्सक मिलेंगे। इन विभागों के लिए चयन की प्रक्रिया तकरीबन अंतिम दौर में है। इन चिकित्सकों के आने से कई रोगों के मरीजों को बेहतर इलाज की सुुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन छात्रा को शिक्षा देने तथा मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। कॉलेज में 51 फैकल्टी स्वीकृत है। इसमें 15 स्थाई तथा करीब 24 संविदा के चिकित्सा शिक्षक हैं। सीनियर रेजिडेंट के 24 पद के सापेक्ष करीब चौदह तथा 50 जूनियर रेजिडेंट हैं। कॉलेज के विभागों में कुछ चिकित्सकों की कमी है। इसे दूूर करने भी कोशिश की जा रही है। उधर प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए काउंसिलिंग की आने वाले दिनों में संभावना भी व्यक्त की जा रही है। इन सबको देेते हुए मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के लिए चिकित्सकों के चयन प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ दिन पहले साक्षात्कार भी हो गया। जल्द ही परिणाम घोषित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसका परिणाम आने पर मेडिकल कॉलेज को सात स्थायी चिकित्सक मिल जाएंगे। इनके आने से मेडिकल कॉलेज को मजबूती मिलेगी। साथ ही इसका लाभ मरीजों और छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

इन विभागों को मिलेंगे चिकित्सक
देवरिया। मेडिकल कॉलेज को फिजियोलाजी, बायोकेमेस्ट्री, पैथालाजी, सर्जरी, मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, पीडियाट्रिक के स्थाई चिकित्सक जल्द मिल सकते हैं। चिकित्सकों के मिलने से इन विभागों को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। कुछ माह पहले चिकित्सकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जल्द सात स्थायी चिकित्सकों के मिलने की संभावना है। इनके आने से मेडिकल कॉलेज और बेहतर होगा और मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में हर बुधवार को चिकित्सकों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। इस संबंध में सूचना साइड व साफ्टवेयर पर डाल दी गई है। -डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें