फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धकपुरा गांव में भूमि विवाद में मारपीट, सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धकपुरा गांव में भूमि विवाद में मारपीट, सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लार। थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, फोन पर मुख्यमंत्री का स्टेटस लगाने से नाराज युवक ने एक युवक को धमकी दी। बातचीत का आडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी सुबंश और लक्ष्मण के बीच बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। घायलों का उपचार पीएचसी पर हुआ। पुलिस ने सुबंश की तहरीर पर रवि, संजीत, नागेश्वर व दूसरे पक्ष के लक्ष्मण की तहरीर पर सुबंश, सुधाकर, संदीप, संतोष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, ऋषभ तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मुख्यमंत्री का फोटो स्टेटस पर लगाने से नाराज बंटी यादव निवासी रक्सा ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर गालियां भी दी। उसका आडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बंटी यादव के खिलाफ फोन पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें