महिला की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार
बघौचघाट। मोतीपुर गांव में शनिवार को मारपीट में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों में मंगलवार को छह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के शमशाद व अतिउल्लाह के घर से पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई थी, जिसमें अतिउल्लाह की पत्नी आयशा (50) की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। अतिउल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले के आरोपी शमशाद, मोहीबुल्लाह, अबरतुन खातून, जायदा खातून, नूरजहां, शाहजहां को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ उपेंद्र मिश्र ने बताया कि शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।