फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5872 किशोरों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
5872 किशोरों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार को 486 केंद्रों पर 22 हजार लक्ष्य के स्थान पर 27,953 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष के ऊपर के लोग शामिल रहे। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई।
कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण पर जोर है। अधिक से अधिक लोगों जल्द से जल्द टीका लगाने की कोशिश की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथ कार्यालय परिसर तथा न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं चिह्नित विद्यालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 5872 किशोर, 3543 युवा, 793 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1725 लोगोंको वैक्सीन की प्रथम तथा 14967 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 1053 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 50 हेल्थ केयर वर्कर, 208 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 795 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रहप्ती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन से वंचित लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें