फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की कर्मी सहित 50 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय की कर्मी सहित 50 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। जिले में शनिवार को 50 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पीड़ितों में सीएमओ कार्यालय की एक कर्मी भी शामिल है। जिले में सक्रिय मरीजों की तादाद 293 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। हालांकि, इसे रोकने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एहतियाती कदम उठा रहा है। कोरोना की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की एक कर्मी संक्रमित मिलीं। मर्चेंट नेवी में कार्यरत भाटपाररानी क्षेत्र के एक युवक की मेडिकल परीक्षण के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सदर ब्लॉक क्षेत्र की एक गर्भवती इलाज के दौरान जांच कराई तो रिपोर्ट संक्रमित मिली।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र का युवक एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। उसने जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। वहीं शरीर में दर्द होने के कारण एक महिला ने जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बरहज क्षेत्र की एक महिला इलाज कराने अस्पताल पहुंची, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पथरदेवा क्षेत्र की महिला भी जांच में संक्रमित मिली। उसके परिवार में इसके पहले एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। भागलपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुखार होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। इसी क्षेत्र की एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था। वह एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंची, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसी ब्लॉक क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिविर में जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वह एक दुकान पर काम करता था।
259 लोगों का चल रहा होम आइसोलेशन में इलाज
देवरिया। जनपद में अब तक 22314 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं अब तक 21794 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में होम आइसोलेशन में 259 लोगों का इलाज चल रहा है। पहले से संक्रमित 96 लोग, शनिवार को स्वस्थ हो गए। अन्य जनपदों में 34 लोगों का इलाज रहा है।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में चार लोग मिले पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। शनिवार को 73 लोगों की एंटीजन जांच हुई, जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें