फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 49 कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा 10 आरक्षित मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 23 Mar 2024 03:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट होलिका दहन से पूर्व होलिका दहन स्थल का भ्रमण करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया है कि इस वर्ष होलिका दहन 24/25 मार्च को और होली का पर्व 25/26 मार्च को मनाया जाना है। इस पर्व पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि त्योहार पर लोगों में किसी प्रकार के टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा त्योहार आपसी सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मैत्रीपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
कहा कि कुछ लोग इस त्योहार में रंग खेलना पसंद नहीं करते हैं। इससे परस्पर विवाद की संभावना बनी रहती है। होलिका दहन स्थल से संबंधित कोई विवाद हो तो उसका पहले से समाधान कर लिया जाए। विशेष रूप में ऐसे क्षेत्रों में जहां पर मिश्रित आबादी है। दूसरे संप्रदायों के धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 23 थाना क्षेत्र हैं। दो नगर पालिकाएं और 15 नगर पंचायतें हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना के क्रियान्वयन, लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी इस त्योहार पर सावधानी एवं सतर्कता आवश्यक है। एतराज करने वाले व्यक्तियों पर रंग डालना। मादक पदार्थ, शराब पीकर व्यक्ति विशेषकर महिलाओं के साथ अनुचित व अभद्र व्यवहार करना। आपत्तिजनक वस्तुओं का त्योहार के दौरान प्रयोग करना, कभी-कभी समूह, व्यक्ति विशेष द्वारा त्योहार की आड़ में रंजिश व बदलें की भावना से मारपीट करना। जिले में होली का त्योहार सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए 49 कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा 10 आरक्षित मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट होलिका दहन सकुशल संपन्न कराने के बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तथा संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को देंगे। इसके बाद 25/26 मार्च को संबंधित मजिस्ट्रेट अपने डयूटी स्थल पर सुबह छह बजे तक पहुंचकर संबंधित सुरक्षा कर्मियों के साथ लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। होली का त्योहार सकुशल संपन्न होने की सूचना देने के बाद संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति प्राप्त कर ही डयूटी स्थल छोड़ेंगे। सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में होलिका दहन, होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होंगे और सभी मजिस्ट्रेट के कार्यों का पर्यवेक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 10 अधिकारी की तैनाती आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में की गई है, जो 24 से 25 मार्च तक जनपद मुख्यालय पर उपस्थित रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें