फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिलिंडर बम से होगा होली का धमाल, बाजार में महकने वाले गुलाल की मांग

Sat, 23 Mar 2024 02:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

होली खेलने के लिए आई है प्रिंटेड टीशर्ट, बड़ों के साथ ही छोटों की भी बन पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। होली पर्व में इस बार बाजार का ट्रेंड बदला दिख रहा है। भीगने वाली होली के बजाय इस बार सूखी होली खेलने पर अधिक जोर दिख रहा है। पर्व को कैश कराने वाली कंपनियों ने होली में जलाने के लिए पटाखे भी बनाए हैं। इस जलाने पर दो रंग में गुलाल निकलेगा। पानी में घुलने वाले रंगों के साथ कलरफुल फाॅग स्प्रे और सेंटेड गुलाल है। जिसे उड़ाने वाला खुशनुमा अहसास ले सकेगा। इसके साथ ही एक से छह लीटर वाला सिलिंडर बम भी लोगों की पसंद बन रहा है। उधर, रेडीमेड कपड़ों का बाजार भी पर्व को लेकर चढ़ा हुआ है।
होली पर्व को लेकर प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। थोक कारोबारियों ने इस बार सिलिंडर बम, पटाखों की आकार वाली गन, प्रिंटेड कपड़े, शुभ होली लिखा टीशर्ट के ऊपर पहनने वाला दुपट्टा, हैकर मास्क, बंच बैलून, मलिंगा कैप, पगड़ी, छाता वाली पिचकारी, प्रेशर गन, गुलाल सिलिंडर आदि मंगाया है।
विज्ञापन

पर्व नजदीक देखकर थोक और फुटकर सभी व्यापारियों के यहां अब पहले की अपेक्षा अधिक ग्राहक पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे शहर का अर्जुन रोड व छहमुखी चौराहा होली के बाजार से गुलजार दिखा। तिलक रोड के दुकानदार आदित्य पटवा ने बताया कि 100 रुपये वाली प्रिंटेड टीशर्ट खूब पंसद की जा रही है। केसरिया रंग की टोपी व पगड़ी भी खूब बिक रही है। रंगों के साथ हर्बल गुलाल की भी बिक्री हो रही है। छहमुखी चौराहे के हर्षित बरनवाल ने बताया कि पहले लाल रंग का गुलाल अधिक बिकता था। केसरिया रंग और त्वचा के लिए लाभदायक माने जाने वाला हर्बल गुलाल की मांग इस बार अधिक है।

स्पीकअप
इस बार दो कलरफुल फाॅग स्प्रे भी आया है। बाजार का रुख बता रहा है कि भीगने के बजाय इस बार सूखे गुलाल का उपयोग ज्यादा होगा। पिचकारी के अलावा गुलाल, अबीर, स्प्रे, होली खेलने के दौरान पहनने वाली प्रिंटेड टीशर्ट, राॅकेट, गुज्जा के आकार वाला स्मोक फाॅग आया है।
-आरती मरोदिया, थोक कारोबारी


बाजार में प्रेशर वाली पिस्टल, पाइप, कैरी बैग वाली पिचकारी, टोपी, मुखौटा, स्मोक गन जिससे गुलाल निकलेगा, कलरफुल फाॅग स्प्रे, हर्बल गुलाल अधिक पसंद किए जा रहे हैं। 100 रुपये में बड़ों के लिए एवं 60 रुपये तक में बच्चों के लिए हैपी होली लिखी प्रिंटेड टीशर्ट भी खूब बिक रही है।
-दीपक पटवा, फुटकर विक्रेता

होली पर्व को देखते हुए कुर्त-पजामा की नई वेराइटी मंगाई गई है। इसके अलावा टीशर्ट, शर्ट, पैंट, जींस आदि भी नइ डिजाइन में उपलब्ध हैं। हालांकि, अभी रेडीमेड बाजार में पिछले वर्ष की भांति रौनक नहीं दिख रही है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के अलावा शहर में खुले शाॅपिंग काॅम्पलेक्स से भी व्यवसाय पर असर आया है।
विज्ञापन

-विष्णु अग्रवाल, रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी


इस बार होली का बाजार बेहतर रहा। पिचकारी, पाइप, स्प्रे, रंग-गुलाल, हर्बल गुलाल, बंच बैलून आदि जो माल मंगाया था। आधा से अधिक बिक चुका है। हैकर मास्क की खूब बिक्री रही। जो लागत लगाई थी, थोड़ा मुनाफा जोड़कर व्यापार किया तो ग्राहक अधिक आए। पिछले कई साल से यहां व्यवसाय कर रहे हैं, ऐसे में उनका विश्वास भी है। जिले में ओवर आल देखा जाए तो होली का बाजार 10 करोड़ से अधिक का होगा।
-अनुज कुमार गौड़, थोक कारोबारी अर्जुन रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें