फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन फिर ठप, 450 गांवों की 16 घंटे तक बिजली रही गुल

Tue, 15 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस की 33 केवी मेन लाइन रविवार की रात करीब 11:30 फिर से ब्रेकडाउन हो गई। इससे तरकुलवा व बघौचघाट बिजली घरों से जुड़े नगर समेत 450 गांवों की आपूर्ति 16 घंटे तक ठप रही। लोगों को छत पर टहल कर रात गुजारनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में बच्चे बिलबिला उठे। महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजलीकर्मियों ने खराबी को दुरुस्त कर सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे आपूर्ति चालू की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 33/11 केवी तरकुलवा व बघौचघाट बिजली घरों को कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से बिजली मिलती है। इससे इन उपकेंद्रों के तरकुलव और पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र सहित तरकुलवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, पथरदेवा, मलसी, बघौचघाट, मदीना बाजार, केडी चौराहा सहित दर्जनों छोटे-बड़े कस्बों व लगभग 450 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में कसया सब-डिवीजन की मेन लाइन का केबल अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजलीकर्मियों ने केबल बदल कर रात 9:30 बजे आपूर्ति बहाल की। दो घंटे बाद ही रात 11:30 बजे के करीब फिर से मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया। इससे पुनः समूचे इलाके की आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट था। दुरुस्त कर दिया गया है। मेन सप्लाई कटी है, सप्लाई चालू होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें