लार रोड। क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास सोमवार की दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बड़हलगंज निवासी अरविंद कुमार किसी काम से बिहार के सिवान जा रहे थे। बढ़या हरदो के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवारों को आसपास के लोग एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। संवाद