फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्कर्स समेत 32,613 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्कर्स समेत 32,613 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण तेज कर दिया गया है। मंगलवार को 686 केंद्रों पर 58,400 लक्ष्य के स्थान पर 32,613 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 878, फ्रंट लाइन वर्कर 600, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 52 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाया गया। वहीं किशोरों 10993, युवा 4145, बुजुर्ग 748, 45 वर्ष से ऊपर के 1911 को वैक्सीन की प्रथम तथा 1530 लोगों को टीके की द्वितीय डोज लगाई गई।
जनपद में हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्करों तथा चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को मंगलवार को भी वैक्सीन का प्रीकाशन डोज लगाई गई। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को भी प्रीकाशन डोज दी गई। इसके अलावा 15 वर्ष से 18 वर्ष तथा उससे ऊपर के लोगों को प्रथम तथा द्वितीय डोज दी गई। केंद्रों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथी विभाग कार्यालय परिसर, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, चकियवा ढाला पर प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज दी गई। इन केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगी रही। लोगों को टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दूसरी तरफ 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण के लिए अरबन क्षेत्र के दस विद्यालयों में सेंटर बनाया गया था। इसके अलावा जिले के सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण का कार्य हुआ। देवरिया अरबन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए कुल 42 टीमें लगाई गई थीं। इसमें पांच एएनएम को भ्रमण कर टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया था। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के करीब 2.17 लाख किशोरों तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 15.43 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि प्रीकाशन डोज उन लोगों को लगाया जा रहा है, जिन्होंने नौ माह पहले टीका की दोनों लगवा लिया था। इसमें हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर, सरकारी कर्मचारी, चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कार्मिक शामिल हैं। इसमें 11613 स्वास्थ्य कर्मियों, 11663 फ्रंट लाइन वर्करों और 60 वर्ष से अधिक के 58111 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई जानी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी है। ऐसे लोगों को उनके चिकित्सक की सलाह पर ही टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

280 को लगा कोरोनारोधी टीका
बरहज। कोरोना की तीसरे लहर से लोगों को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। स्वास्थ्य कर्मी 15 प्लस और 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। मंगलवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल के नेतृत्व में 130 किशोरों, जबकि 150 युवाओं का टीकाकरण किया गया। टीम में शैलेश तिवारी, विनोद गुप्त, अशोक श्रीवास्तव, रवीश रावत, संजना दीक्षित, रंजना यादव, अरुण कुमार सिंह, मनोज कन्नौजिया, सुमित्रा यादव और नीलम भारती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें