फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का शीशा तोड़ और घर में घुसकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़ और घर में घुसकर चोरी
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में उड़नदस्ता प्रभारी की गाड़ी में हुआ चोरी
गरुणपार मोहल्ले में घर घुसे चोरों ने 70 हजार नकदी और मोबाइल चुराए
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चोरों ने सोमवार की रात को उड़नदस्ता की गाड़ी का शीशा तोड़ सामान चुरा लिया। वहीं गरुणपार मोहल्ले के एक घर में घुसकर 70 हजार रुपये नकद और मोबाइल चुरा लिया। पहले मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दूसरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम के प्रभारी समीर दानिश को जिला अस्पताल की एक गाड़ी चलने को मिली है। सोमवार की रात को गाड़ी जिला अस्पताल परिसर में खड़ी थी। चोरों ने पीछे का शीशा तोड़कर उसमें रखा जैक, पुलिस का लाठी और कुछ अन्य सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह चालक शिवपूजन ने देखा तो टीम प्रभारी को सूचना दी। उनकी तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गरुणपार मोहल्ला निवासी देवेशनाथ तिवारी के घर में सोमवार की रात चोर छत के रास्ते घुसे। घर में रखा 70 हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि चोरों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें