अलग-अलग मामलों में दो युवक गिरफ्तार, भेजे जेल
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीम इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने बाबरी मोड़ के निकट से एक युवक अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी ने अपना नाम धर्म उर्फ धर्मेंद्र निवासी गांव बहरोला बताया है। आरोपी के खिलाफ गाड़ी लूटने का मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गांव गेलपुर निवासी कृष्ण उर्फ डोन को भी गिरफ्तार किया है। खटाना ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी के खिलाफ उक्त मामले के अलावा यूपी और राजस्थान के पुलिस थाने में गाड़ी लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।