फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइनमैन पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच पर केस दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...............
विज्ञापन

- पांच फरवरी को शहर के दीवानी न्यायालय के सामने हुई थी घटना
- गंभीर रुप से घायल युवक का पुलिस ने तीन दिन बाद कराया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीवानी न्यायालय के सामने बीते मंगलवार की देर शाम एक लाइनमैन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों पर हत्या का प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसमें शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर गंभीर रूप से घायल अमरनाथ चौरसिया की मेडिकल जांच कराई। उनके शरीर पर सात जगह चाकू के गहरे जख्म हैं।
शहर के अंसारी रोड के रहने वाले अमरनाथ चौरसिया (35) संविदाकर्मी लाइनमैन हैं। वह भटवलिया फीडर में तैनात हैं। मंगलवार की शाम आठ बजे के करीब शहर के दीवानी न्यायालय के सामने एक फोटोकाॅपी की दुकान पर खड़े अपने किसी परिचित से वह बात कर रहे थे। उनसे बात कर अमरनाथ वहां से बाइक से जाने की तैयारी में थे। तभी शहर का ही रहने वाला राज मद्धेशिया वहां पहुंचा और उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच राज के दो बेटे सत्यम व प्रियांश और चुन्नू यादव, बंटी सिंह भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने एक साथ अमरनाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। अमरनाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उनके शरीर पर चाकू के सात गहरे जख्म हैं। बुधवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने घटना में शामिल राज मद्धेशिया, उसके दोनों बेटों, चुन्नू यादव व बंटी सिंह पर हत्या का प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अमरनाथ की मेडिकल जांच कराई।
विज्ञापन


क्या कहते हैं सीओ
अमरनाथ चौरसिया पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ था। पीड़ित की तहरीर के आधार वारदात में शामिल पांच नामजद आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-संजय रेड्डी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें