फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विज्ञान क्विज में भाग लेने वाले 29 विद्यार्थी किए गए सम्मानित

Thu, 25 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में किया गया। इस दौरान विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सफल रहे 29 छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों के प्रति उन्मुख करना था। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ब्लॉक के सभी विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं के 19 मानकों पर संतृप्त करने पर बल दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमित कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा रजा लारी मौजूद रहे। इस दौरान वीरभद्र पाठक, शिशिर राय, अरविंद कश्यप, आफताब, निर्भय नारायण सिंह, राजकपूर, गणेश पांडेय, पवन मिश्रा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें