फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 27620 वोटरों के एक से ज्यादा जगह नाम

Fri, 12 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में अब तक 24 लाख में से करीब 20 लाख मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। करीब चार लाख 20 हजार मतदाताओं के प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

इनके सत्यापन के दौरान पता लगा है कि लगभग 27620 वोटर ऐसे हैं, जिनका मतदाता सूची में एक से अधिक जगह पर नाम दर्ज है। इन वोटरों का एक नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। डुप्लीकेट वोटरों की सबसे अधिक संख्या पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में है।
जिला प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 3109, देवरिया में 4100, पथरदेवा में 5814, रामपुर कारखाना में 4276, भाटपार रानी में 3400, सलेमपुर में 4065 और बरहज में 2856 वोटर ऐसे हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दो जगह दर्ज है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसर अब तक जो 420252 प्रपत्र वापस नहीं लौटे हैं, उसमें सबसे अधिक 87942 मामले देवरिया विधानसभा क्षेत्र के हैं। रुद्रपुर में 46862, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 50266, रामपुर कारखाना में 58534, भाटपार रानी में 49864, सलेमपुर में 74070 और बरहज विधानसभा क्षेत्र में 52714 फॉर्म अब तक वापस नहीं आए हैं। अब 26 तक बूथों पर जमा होंगे प्रपत्र, 27 से बनेगी मतदाता सूची : देवरिया। मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अब 26 दिसंबर तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र जमा किए जाएंगे। 27 दिसंबर से मतदाता सूची के लिए ड्रॉफ्ट बनाने का काम शुरू होगा। देर शाम इससे संबंधित निर्देश जारी हो गया।
बूथों पर मतदाताओं की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। देवरिया शहर में पांच मतदान केंद्रों पर अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
पहले 11 दिसंबर तक प्रपत्र जमा करना था। इसको लेकर तीन दिन से कर्मचारी दिन-रात काम में लगे हुए थे। बृहस्पतिवार को जिले में 99 प्रतिशत प्रपत्र एकत्रित करने का काम पूरा भी किया गया था लेकिन अब समयाविध आगे बढ़ने पर बाकी बचे हुए प्रपत्र एकत्रित करने में सहूलियत होगी।
इस कार्य में सरलता के लिए अब बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाए गए जा रहे हैं। देवरिया शहर में पांच बूथों हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी लैपटॉप के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें