फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी, सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए डीएम और एसपी ने मातहतो को दिशा निर्देश दिया।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के अलावा संतकबीर नगर, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, और बलरामपुर के पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा में रहेंगे। इसे लेकर पुलिस लाइंस में बीफ्रिंग भी हुआ। इसमें सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। शहर के जीआईसी ग्राउंड में गुरुवार को सीएम आएंगे। इसे लेकर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। गोरखपुर जोन के पांच जिले के 321 सिपाही, 75 दरोगा, तीन सीओ, दो एएसपी के अलावा तीन कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम सुुुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसभा में आने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मी नरमी से पेश आएंगे। हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन


सीएम के आने से एक घंटे पहले डायवर्ट होगा रूट
देवरिया। सीएम के आगमन को लेकर शहर का रूट डायवर्ट रहेगा। टीएसआई रामबृक्ष ने बताया कि सीएम के आगमन का कार्यक्रम दिन में तीन बजे है। इसे देखते हुए दो बजे दिन में रूट डायवर्ट होगा। सलेमपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रुद्रपुर तिराहे से मोड़ दिया जाएगा। सीसी रोड होते हुए गोरखपुर ओवरब्रिज के पास वाहनों को निकाला जाएगा। वही गोरखपुर से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के पास रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को सीसी रोड के रास्ते रुद्रपुर तिराहे पर निकाला जाएगा। वहीं शहर के विकास भवन गेट और पुलिस निरीक्षण मोड़ के पास वाहनों को रोक दिया जाएगा, जो शहर के अंदर गलियों होकर आएंगी।

मकान मालिक और किराएदारों का किया सत्यापन
देवरिया। जीआईसी ग्राउंड के चारों तरफ के दुकानदारों और मकान मालिकों और मकान में रहने वाले सदस्यों का नाम पुलिस ने नोट किया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यह तैयारी की है। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने किया रिहर्सल
देवरिया। सीएम की सुरक्षा में लगे कमांडो बुधवार को देवरिया पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में हैलीपैड से लेकर पुलिस लाइंस से कार्यक्रम स्थल तक रिहर्सल किया गया। डीएम और एसपी ने सिविल लाइंस का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें