फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, महिला की दबकर मौत

विज्ञापन
शकुंतला देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में सोमवार की दोपहर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने एक महिला की दबकर मौत हो गई। महिला क्रेशर प्लांट पर मजदूरी करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

नौतन हथियागढ़ निवासी 50 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्व.त्रिलोकी गांव के ही एक क्रेशर प्लांट पर मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। सोमवार को एक व्यक्ति अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर बेचने के लिए प्लांट पर गया था। गन्ना उतारते समय चालक का नियंत्रण खोने से ट्राली पलट गई। पास खड़ी शकुंतला गन्ना लदी ट्राली के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेशर प्लांट पर अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें