फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग की

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश की प्राइमरी सहकारी समितियों (पैक्स) में कार्यरत सचिव, आंकिक, विक्रेता व सहयोगियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सोमवार को जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में सहकारी समिति कर्मचारियों का कहना था कि पैक्स कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह राजकीय कोष से नियमित वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। समितियों के वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सचिवों को उनके बकाया वेतन भुगतान का मामला भी लंबित है। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही है। पैक्स कर्मियों को भविष्य निधि, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। उन्हें दो वर्ष का अतिरिक्त सेवा विस्तार देते हुए सेवानिवृत्ति अवधि 62 वर्ष किया जाना जरूरी है। वर्षों से संघ यह मांग करता आ रहा है, लेकिन सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। एक नवंबर पैक्स कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर लखनऊ पहुंचेंगे और विधानसभा के घेराव में शामिल होंगे। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नवनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ यादव, अश्वनी मणि, चौथी त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, त्रिलोकी सिंह, परमात्मा, सूर्यदेव मिश्र, अवधेश यादव, सच्चिदानंद राव, नंद सिंह, रामनयन सिंह, बेचू यादव, रामपुकार कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें