फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज और कानपुर के दो दंगाई जिला कारागार में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज और कानपुर के दो दंगाई जिला कारागार में शिफ्ट
विज्ञापन

प्रयागराज और कानपुर में जुमे के दिन दंगा कराने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के प्रयागराज तथा कानपुर जिलों में दंगा कराने वाले दो लोगों को शासन के आदेश पर रविवार को जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। जुमे के दिन पुलिस पर पथराव करने और हिंसा के मामले में दोनों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के करेली का रहने वाला मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप टुल्लू पंप बनाने का कार्य करता था। 10 जून को उसने जुमे की नमाज को खत्म होने के बाद शहर के अटाला और करेली के इलाके में पुलिस पर पथराव कराया था। हिंसा के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद पंप को गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया था। जहां शासन ने उसे देवरिया जिला कारागार में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। प्रयागराज की पुलिस ने रविवार की देर शाम को जावेद पंप को भारी सुरक्षा के बीच लेकर जिला कारागार पहुंची। वहीं तीन जून को कानपुर के बेकनगंज के चंद्रेश्वर हाता में जुमा के नमाज के बाद दंगा हो गया था। इसमें पत्थरबाजी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दंगा फैलाने और पत्थरबाजी करने के आरोप में मोहम्मद नियाज को गिरफ्तार कर कानपुर जेल में भेज दिया। जहां से शासन ने उसे भी जिला कारागार में शिफ्ट करने का आदेश दिया। कानपुर पुलिस ने रविवार की सुबह मो. नियाज को देवरिया जिला कारागार पहुंचाया। दोनों दंगाइयों को जेल की डबल स्टोरी के तन्हाई बैरक में रखा गया है। जहां उनसे कोई भी बंदी भी नहीं मिल पाएगा। दोनों बंदियों पर जेल प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें