फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी के लैब टेक्नीशियन समेत 18 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी के लैब टेक्नीशियन समेत 18 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

संक्रमितों में गैर प्रांत व महानगरों से आने वाले व रेलवे कर्मी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। हर दिन पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है। रविवार को एक लैब टेक्नीशियन सहित 18 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें गैर प्रांत, महानगरों से आने वाले तथा रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 70 हो गई है। इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। यही हाल रहा और लोग सावधान नहीं हुए तो हालत बिगड़ सकती है।
कोविड संक्रमण जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। तीसरी लहर की आशंका को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। हालांकि विदेश, गैर प्रांतों, महानगरों से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड जांच में लगे एक लैब टेक्नीशियन जांच में संक्रमित मिले हैं। सदर विकास खंड के एक व्यक्ति हार्निया का ऑपरेशन कराने जिला अस्पताल आए थे, जहां जांच में पॉजिटिव मिले। परिवार में आठ लोग हैं। भाटपाररानी क्षेत्र के एक गांव के चार जनवरी को हरियाणा से घर आए। दो दिन पहले बुखार, खांसी होने पर जांच कराने पर पॉजिटिव आए। परिवार में 15 लोग हैं। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान बिहार प्रांत के रहने वाले रेलवे कर्मचारी संक्रमित मिले। वह बिहार में हैं। सदर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान गोरखपुर रेलवे के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके परिवार में छह लोग हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार पथरदेवा ब्लॅाक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति तीन जनवरी को मुंबई से घर आए। जांच में संक्रमित मिले। परिवार में छह लोग हैं। बैतालपुर ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला लखनऊ में जांच कराई तो पॉजिटिव मिलीं। भाटपाररानी क्षेत्र के एक गांव की महिला इलाज के लिए लखनऊ गईं, जहां जांच में संक्रमित मिलीं। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति गोरखपुर जनपद में एक बैंक में नौकरी करते हैं। चार दिन पहले घर आए। सर्दी, जुकाम होने पर जांच कराने पर संक्रमित मिले। परिवार में चार लोग हैं। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति तीन जनवरी को बाबा बैजनाथ धाम से दर्शन कर घर पहुंचे। सर्दी, बदन दर्द की शिकायत होने पर जांच कराए तो पॉजिटिव आए। शहर के एक अन्य मोहल्ला निवासी एक जनवरी को दिल्ली से घर आईं। दोबारा जांच कराई तो फिर पॉजिटिव मिलीं। परिवार में चार लोग हैं। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक को विदेश जाना था, इसलिए जांच कराए तो संक्रमित मिला। इसी प्रकार शहर के एक कालोनी निवासी एक युवक दो-तीन दिन से बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित था। जांच कराने पर पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में पांच लोग हैं। शहर की एक कॉलोनी में उड़ीसा के रहने वाले एक व्यक्ति दो दिन पहले आए। तबीयत खराब होने पर जांच कराने पर संक्रमित मिले। वहीं, एक मोहल्ला निवासी महिला नोएडा में जांच कराने पर पॉजिटिव मिलीं। सीएमओ के निर्देश पर सर्विलांस टीम संक्रमित लोगों से संपर्क कर कांटेक्ट ट्रेसिंग व जांच कराने में जुटी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों की नियमित जांच कराई जा रही है। वैक्सीनेशन का कार्य भी तेज कर दिया गया है। रविवार को 18 पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 70 है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

अब तक इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक 20,304 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,012 लोग स्वस्थ हो गए हैं। होम आइसोलेशन में 68 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें