फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को मिले 17 शिक्षक, शुरू होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को मिले 17 शिक्षक, शुरू होगी पढ़ाई
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के लिए सत्रह शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें एक आचार्य, तीन सह आचार्य व तेरह सहायक आचार्य शामिल हैं। इनमें सहायक आचार्य पद पर चयनित चार लोगों ने ज्वाइन कर लिया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एएम वर्मा मेडिकल कालेज को सुदृढ़ करने में जुटे हैं। इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होनी है, इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
जनपद में बेहतर चिकित्सा सुविधा लोगों को उपलब्ध कराने के साथ ही मेडिकल की पढ़ाई जिला अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए वर्ष 2018 में मेडिकल कालेज निर्माण के लिए स्वीकृति मिली। 25 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शिलान्यास किया। इसके बाद 207 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम ने नंबर 2019 में शुरू किया। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था कि कोरोना ने प्रभावित कर दिया। यही हाल इस समय भी है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था ने मेडिकल कालेज शुरू करने के लिए निर्माण करा दिया है। पांच मंजिला प्रशासनिक भवन का दो मंजिल तैयार है और अन्य हिस्से में कार्य अंतिम दौर में है। डायरेक्टर बंगला तैयार हो गया है। छह मंजिला ब्वायज, गर्ल्स, नर्सेज हास्टल दो मंजिल तक पूरा हो गया है। कर्मचारी आवास, गर्ल्स व ब्वायज इंटर्न, जूनियर, सीनियर रेजिडेंट्स, मल्टी परपज हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। छह मंजिला 120 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्युत सब स्टेशन का निर्माण पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

सत्र 2021-22 में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने के लिए शासन ने लक्ष्य रखा है। अब मेडिकल कालेज में पहले वर्ष की पढ़ाई के लिए भवन बनकर तैयार है और कवायद भी शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएम वर्मा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में तैनात किया गया है। डॉ. वर्मा मेडिकल कालेज में पढ़ाई शुरू कराने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य पद पर चयन कर लिया गया है।
इनका हुआ है चयन
महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया के लिए नौ विभागों के लिए आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्य के पद पर कुल 17 लोगों का चयन किया गया है। इसमें आब्सट्रेटिक्स एंड गायनकोलॉजी विभाग के सह आचार्य पद पर डॉ. बबीता कपूर, सहायक आचार्य के पद पर डॉ. माया सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, एनाटमी में आचार्य पद पर डॉ. मृत्युंजय पांडेय, सह आचार्य डॉ. कल्पना पुरोहित, सहायक आचार्य पद पर डॉ. संघर्ष राव, डॉ. शालिनी गुप्ता, एनेस्थैसियोलॉजी में सहायक आचार्य डॉ. अभिनीत वाजपेयी, जनरल मेडिसिन में सहायक आचार्य के पद पर डॉ. सराजुद्दीन अंसारी, जनरल सर्जरी में सहायक आचार्य डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मानवेंद्र कुमार, डेंटिस्ट्री में सहायक आचार्य डॉ. अफसाना अंसारी, पैथोलॉजी में डॉ. रितिका जायसवाल, फिजियोलॉजी में सह आचार्य पद पर डॉ. अनीता रावत, सहायक आचार्य पद पर डॉ. सोनू कुमार तथा बायोकेमिस्ट्री विभाग में सहायक आचार्य के पद पर डॉ. संजय भट्ट का चयन किया गया है।
विज्ञापन

महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। एक आचार्य, तीन सह आचार्य व 13 सहायक आचार्य का चयन हो गया है। चार सहायक आचार्य ने ज्वाइन कर लिया है। मेडिकल कालेज को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, जिससे पढ़ाई के साथ लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। -डॉ. एएम वर्मा, प्रधानाचार्य, महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें