फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले बीईओ सहित 16 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले बीईओ सहित 16 कर्मी
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण में गैरहाजिर कर्मियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने रविवार को वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डाटा फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसमें रामपुर कारखाना, भटनी विकास खंड में बीईओ सहित 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने उनका वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास खंड भटनी, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बैतालपुर के डाटा फीडिंग कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान भटनी ब्लॉक में अजय कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्र, विवेक कुमार, जितेंद्र यादव, संकटा प्रसाद शास्त्री, मनोज यादव, उमेश चंद्र मद्धेशिया, जयरंजन गौतम, धर्मेंद्र कुमार, तकनीकी सहायक, संजय सिंह, विनोद सिंह, विमल पांडेय, अरविंद कुशवाहा, खंड शिक्षाधिकारी वीरबल, रामपुर कारखाना ब्लॉक की सहायक विकास अधिकारी बिंदा सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी शालू साहनी अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाने के बाद डाटा अपलोड नहीं हो सका है। हर ग्राम पंचायतों के ग्राम समिति द्वारा एकत्र किए जा रहे डाटा को ब्लॉक स्तर पर फीड कराने के लिए सभी सचिवों, तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए गए हैं। डाटा फीडिंग कार्य के निरीक्षण में 16 कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें