फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार में शराब की दो दुकानों से 2.20 लाख लूटे

विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लार (देवरिया)। भागलपुर के बाद अब लार की शराब दुकानों को बदमाशों ने निशाना बनाया है। सोमवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दो दुकानों से 2.20 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक दुकान के सेल्समैन को असलहे की बट से हमला कर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार की ओर भाग निकले। घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बरडीहा परशुराम के अमित कुमार सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान मेहरौना चेकपोस्ट के पास मेहरौना-करचो मार्ग पर है। बगल में ही खेमादेई के रविशंकर सिंह की देसी शराब की भी दुकान है। अंग्रेजी शराब की दुकान पर बिहार कटयां के मनीष जायसवाल और देसी की दुकान पर कौशड गांव के हरेराम सिंह सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। सोमवार की रात दुकान बंद करने के बाद दोनों सेल्समैन बगल में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश धमक गए। पहले तो उन्होंने दुकान खोलने की बात कही, जब सेल्समैन ने इन्कार किया तो हरेराम सिंह को बदमाशों ने असलहे की बट से पिटाई कर दी। कनपटी पर असलहा सटा दिया। दहशत में आए सेल्समैन ने दुकान का शटर खोल दिया। बदमाशों ने पहले अंग्रेजी शराब की दुकान के काउंटर में रखा एक लाख सत्तर हजार व देसी शराब की दुकान में रखा नकद साठ हजार लूटकर भाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मेहरौना चेकपोस्ट के सामने से ही बिहार की तरफ भाग निकले। चेकपोस्ट से महज सौ मीटर दूर हुई लूट की घटना से चौकी इंचार्ज व सिपाही बेखबर रहे। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने छानबीन की। मंगलवार की सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें