फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद घायलों व बीमारों को रक्त देगी देवरिया पुलिस

विज्ञापन
blood donation
विज्ञापन
देवरिया। कम्यूनिटी पुलिसिंग की राह पर आगे बढ़ते हुए पुलिस अब जरूरतमंदों को खून भी उपलब्ध कराएगी। इसके लिए जिले में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के ब्लड ग्रुप की सूची तैयार कराई जा रही है। एसपी की इस पहल का मकसद है कि किसी भी असहाय, निराश्रित या जरूरतमंद को रक्तकोष में ब्लड ग्रुप के खून के अभाव में अन्यत्र न भटकना पड़े। उसे तुरंत जिले में संबंधित ग्रुप का ब्लड आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर ए, बी व ओ पॉजीटिव ग्रुप के रक्त तो ब्लड बैंक में मिल जाते हैं, लेकिन निगेटिव ग्रुप वाले ब्लड की जरूरत पर काफी भटकना पड़ता है। जिले में पुलिस के पास कर्मचारियों की काफी संख्या है। यह सुरक्षा के साथ सेवा के दायित्व का निर्वहन करने को भी तत्पर है। पुलिस के सामने समाज में अपनी नकारात्मक छवि बदलने की भी चुनौती है। इसके लिए रक्तदान को भी माध्यम बनाया जा रहा है। इसी क्रम में यह नई पहल की गई है। जिले में तैनात सभी सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर, सीओ और एएसपी विशेष परिस्थिति में जरूरतमंदों को खून देंगे। एसपी ने सभी का ब्लड ग्रुप मंगाया है। जिन लोगों को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी नहीं है, वे लोग ब्लड बैंक में अपना ब्लड ग्रुप चेक कराकर रिपोर्ट सौंपेंगे।

सीएमओ को दी जाएगी ब्लड ग्रुप की लिस्ट
एसपी, एएसपी, सीओ समेत सभी पुलिसकर्मियों के ब्लड ग्रुप की लिस्ट तैयार की जा रही है। यह लिस्ट सीएमओ कार्यालय और ब्लड बैंक को दी जाएगी। इसमें सभी का मोबाइल नंबर भी जोड़ा जा रहा है। एक्सीडेंट में घायल, अज्ञात लोगों को जरूरत पड़ने पर सिपाही और दरोगा पहुंचकर अपना खून देंगे।
विज्ञापन



सभी पुलिसवालों का ब्लड ग्रुप तैयार कराया जा रहा है। मोबाइल नंबर के साथ लिस्ट सीएमओ और ब्लड बैंक को दी जाएगी। जरूरत के समय मैं खुद अपना खून दूंगा। इससे बड़ा हादसा होने या ट्रेन हादसा होने पर तमाम लोगों की जान बचाई जा सकती है। पुलिसवालों का खून विशेष जरूरत पड़ने पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

- एन.कोलांची, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें