फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की मंजूरी के बाद मेडिकल कॉलेज को मिलेगी गति

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
देवरिया। जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार ने मंगलवार को वित्तीय स्वीकृति दे दी। जिला अस्पताल परिसर में उच्चीकृत मेडिकल कॉलेज के लिए 206.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। कार्यदाई संस्था की नियुक्ति पहले ही हो चुकी थी। अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों ने इसे जिले के विकास के लिए बड़ी सौगात बताई है।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर तीन सालों से प्रयास चल रहा था। गौरीबाजार में सीएम योगी आदित्यनाथ अप्रैल में आए थे और मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए घोषणा की थी। इसके बाद इसमें तेजी आई। अफसरों ने रुद्रपुर के परसा जंगल में चिह्नित किए गए जमीन की रिपोर्ट शासन को भेजा, लेकिन शासन की टीम ने शहर से परसा जंगल की दूरी अधिक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और जर्जर भवनों को तोड़कर उच्चीकृत मेडिकल कॉलेज निर्माण की पहल की। तहसील प्रशासन ने पैमाइश के बाद जिला अस्पताल का 28 एकड़ जमीन निकला, जो खाली है और कुछ हिस्सों पर पूर्व में भवनों का निर्माण हुआ है। नया प्रस्ताव तैयार कर शासन के स्तर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी गई, जिसकी स्वीकृति मिल गई। निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी गई है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने भी काफी प्रयास किया था। डीएम अमित किशोर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। बहुत जल्द इसका शिलान्यास करा निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें