फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साइंस क्विज प्रतियोगिता में 150 परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 24 Dec 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 35 अंकों की इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना को विकसित करती है जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। एआरपी रमेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा कुल 35 अंकों की थी, जिसमें 30 अंक लिखित परीक्षा तथा पांच अंक विषय विशेषज्ञों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर निर्धारित किए गए।
प्रतियोगिता के उपरांत मूल्यांकन के आधार पर पांच विद्यार्थियों निक्की कुमारी, साक्षी कुमारी, विकास प्रजापति, अंशिका कुमारी और चांदनी कुमारी का चयन किया गया। यह छात्र आगामी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा, गणेश पांडेय, पवन मिश्र, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें