सांसद खेल स्पर्धा में रुद्रपुर के कन्हौली तीरंदाजी में प्रतिभाग करते खिलाड़ी, फोटो संवाद
देवरिया। सांसद खेल स्पर्धा देवरिया लोकसभा 66 के तहत तीरंदाजी आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली खास स्थित तीरंदाजी सेंटर में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। इसमें 113 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर 10 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड मेंं कुसुम प्रथम, रिकर्व राउंड में तरन्नुम व कंपाउंड राउंड में अंशिका प्रथम रहीं। अंडर 10 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में अयांश प्रथम, रिकर्व राउंड में प्रवीण प्रथम रहे। वहीं कंपाउंड राउंड में उत्कर्ष प्रजापति प्रथम रहे। अंडर 13 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में सोनाली प्रथम, रिकर्व राउंड में याश्री प्रथम रहीं। वहीं कंपाउंड राउंड ऋद्धि प्रथम रहीं। अंडर 13 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में आर्यन प्रथम, रिकर्व राउंड में आलोक प्रथम और कंपाउंड राउंड में आर्यन प्रथम रहे।
अंडर 15 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में अर्पिता प्रथम, रिकर्व राउंड में प्रज्ञा और कंपाउंड राउंड अंशिका प्रथम रहीं। अंडर 15 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में प्रमोद प्रथम, रिकर्व राउंड में जतिन और कंपाउंड राउंड में आर्य प्रथम रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन रुद्रपुर के तहसीलदार अनिल ने किया। इस अवसर पर संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।