विशेष लोक अदालत में 14 वाद निस्तारित
देवरिया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के आदेश पर रविवार को आर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार, नोडल अधिकारी लोक अदालत लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दुबे एवं प्राधिकरण के सचिव आरिफ निसामुद्दीन खान ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश ने आठ वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने दो, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। इसी प्रकार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने दो, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार ने एक वाद का निस्तारण किया। इस दौरान न्यायाधीश, अधिवक्ता, वादकारी आदि मौजूद रहे।