देवरिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देवरिया के प्रधानाचार्य केके राम ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह 10 बजे परिसर में अप्रेंटिसशिप चयन शिविर लगेगा।
इसमें हायर अप्लायंसेज इंडिया प्रालि, गौतम बुद्ध नगर एवं फार एवर डिस्टिलरी, उसरा बाजार, देवरिया की ओर से आईटीआई के सभी व्यवसायों (महिला व्यवसायों को छोड़कर) के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां तथा अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।