फोटो समाचार...
हड़ताल के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार, निकाला जुलूस
सलेमपुर/लार रोड। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में शिक्षकों और कर्मचारियों ने कमर कस ली है। बुधवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बाइक जुलूस निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया।
नगर में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीनदयाल मिश्र के नेतृत्व में नगर में तहसील, अस्पताल, नगर पंचायत कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस, डाक बंगला तक बाइक जुलूस निकाला गया। वहीं, भागलपुर में शिक्षकों का हनुमान चौराहे से शुरू जुलूस सरकारी अस्पताल होते हुए भागलपुर मुख्य चौराहे से मईल बीआरसी, तेलिया कला, बरेजी, अंडिला, बरठा होते हुए पुन: मईल चौराहे से कुंडौली, इशारू होते हुए भागलपुर पहुंचा। जुलूस में शिक्षक नेता आनंद यादव, मंत्री अरुण तिवारी, सुशील सिंह, विजय शंकर, अरविंद वर्मा, सुनील सिंह, रामभवन यादव, भगवान यादव, जहीर हाशमी, नूर आलम, शेखर सिंह, उदयभान सिंह, राजकुमार, परवेज आलम, रोहित सिन्हा, बागीश पांडेय आदि शामिल रहे।
फोटो समाचार...
आज से कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, निकाला बाइक जुलूस
विकास भवन से कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, सभी कार्यालयों में पहुंचे
पुरानी पेंशन मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर आज से रहेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को बाइक जुलूस निकाला। सभी विभागों के कार्यालय में पहुंचकर 25 अक्तूबर से होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपील की।
संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। इस वाजिब हक के लिए कर्मचारी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। 25 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली हड़ताल में शामिल होकर सफल बनाने को कहा। सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और सरकारी कार्यालयों का कार्य ठप रहेगा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे दिनों से चल रही है। इसके लिए मुख्य सचिव से कई राउंड वार्ता हुई। लेकिन कर्मचारियों की समस्या से समाधान करने के बजाए सरकार टालमटोल कर रही है। विकास भवन से दोपहर बाद बाइक जुलूस लेकर बीएसए, कृषि, परिवहन निगम, सिंचाई विभाग, आईटीआई, आरटीओ, लेखपाल संघ, सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने को कहा। जुलूस में शामिल सभी कर्मचारियों के सिर पर केसरिया रंग की टोपी थी। इस दौरान महेंद्र जायसवाल, मारकंडेय तिवारी, सुरेश यादव, आनंद प्रकाश यादव, हेमा त्रिपाठी, ऋषिकेश जायसवाल, जयप्रकाश मणि, निर्भय राय, सुशील मणि, सतीश शुक्ला, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
‘जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार’
भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाकियू जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम से मिला। माकूल बारिश न होने से प्रभावित फसलों का हवाला देते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। फसल बीमा योजना से किसानों को लाभान्वित कराने पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बारिश कम होने से जिले में 80 प्रतिशत से अधिक धान की फसल सूख गई है। धान की बालियां नहीं निकल पाईं। किसान संकट से गुजर रहे हैं। सर्वे कार्य न होने से किसानों को बीमा क्लेम से भी वंचित होने की नौबत बन गई है। रबी की फसल की बुवाई से पहले नहरों की सफाई कराने, जिले में चीनी मिल की स्थापना और प्रतापपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ने का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई। कहा कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट में किसान पंचायत लगाने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही, रामभवन यादव, प्रमोद सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनय सिंह, कैलाश यादव, चंद्रभान, रामफरन चौहान, केदार गोंड, विनोद गुप्ता, छेदी यादव, सखीचंद, देवनाथ यादव, विजय यादव, राजीव मिश्र आदि शामिल रहे।
फोटो समाचार...
वोट की खातिर देश तोड़ने में लगे राजनैतिक दल
सुभाष चौक पर तीसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संशोधित एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सुभाष चौक पर चल रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन सवर्ण ओबीसी समाज के लोगों ने राजनैतिक दलों के विरोध में गुस्से का इजहार किया। सरकार और विपक्ष पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते एससी/एसटी एक्ट वापस लेने की मांग की।
अनशन की अध्यक्षता कर रहे तेजनारायण मिश्र ने कहा कि आज के नेता सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि उन्हें देश की तनिक भी परवाह नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के न्याय संगत फैसले को पलट कर जातिवादी कानून पास करना इसका जीता जागता उदाहरण है। सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि एक देश में दो कानून लाकर सरकार हमारे अधिकारों का हनन कर रही है। जातिवादी कानून बनाकर देश को तोड़ने के प्रयास में सभी राजनैतिक दल लगे हुए हैं। तुषार पांडेय ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के चलते समाज में भय का माहौल है। बात-बात में सवर्ण ओबीसी समाज के लोगों को एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कई बेगुनाह जेल काट रहे हैं। इस दौरान मनीष शाही, मानवेंद्र तिवारी, बालमुकुंद मिश्रा, नितेश तिवारी, प्रकाश पाठक, त्रिभुवन सिंह, दिग्विजय गिरि, शेखर मिश्र, सौरभ शुक्ला, रामभवन चौरसिया, सब्बीर अली खान, बलबीर मिश्रा, कार्तिकेय मिश्र, शैंकी शांडिल्य, धनपत तिवारी, विवेक कुमार, रवि मिश्रा, रोहित तिवारी, ओमकार नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
फोटो-
कोटेदारों के खिलाफ डीएम से मिले बरहज के सभासद
वितरण में मनमानी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर क्षेत्र के कोटेदारों की मनमानी के खिलाफ नगर पालिका बरहज के सभासद बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। डीएम से मिलकर कोटेदारों की मनमानी व भ्रष्टाचार की शिकायत की। इस पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। डीएम ने डीएसओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभासदों का कहना था कि नगर क्षेत्र के सभी राशन की दुकानों पर आएदिन कार्डधारकों से कोटेदार अभद्रता व मारपीट करते हैं। यूनिट में आधार लिंक न होने का हवाला देकर कार्डधारकों के हिस्से के राशन में कटौती कर ली जा रही है। निर्धारित मूल्य की बजाए मनमानी रेट ली जा रही है। विरोध करने पर कार्ड बंद कराने की धमकी दी जाती है। निर्देश है इलेक्ट्रानिक कांटों से राशन देने और रसीद उपलब्ध कराने का है, मगर बरहज में इसका पालन नहीं हो रहा। पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है। आपूर्ति अधिकारी ने मौके पर जाकर कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कोटेदारों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों एक कोटेदार व उसके पुत्र ने कार्डधारकों को मारा-पीटा और पुलिस से मिलीभगत कर उन पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया। कोटेदारों के रवैए से नगर वासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में मैनेजर चौहान, बिजली देवी, अलका सिंह, किरन वर्मा, पार्वती सिंह, मायाशंकर सिंह, पवन मद्धेशिया, आशा देवी, धर्मवीर सिंह, मुन्ना कुमारी, उमा देवी, मिथुन प्रसाद, राजू चौहान, राजन कुमार, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।