फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष जरूरी

विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीनियर सेकेंड्री स्कूल में युग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संगीता पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

प्रबंधक ने कहा कि जब तक जीना है तब तक सीखना है। मनुष्य को अनुभव तभी मिलता है जब आदमी संघर्ष करता है। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए। जिला विज्ञान क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य बनाकर तय समय में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अग्रसर रहना चाहिए। महापुरुषों के जीवन को आदर्श बनाकर कार्य करना चाहिए। त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं का केंद्र है। युवाओं को विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। जीतेंद्र पांडेय ने कहा कि शिकागो सम्मेलन में विवेकानंद का उद्बोधन प्रशंसनीय है। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हर्ष चौरसिया, प्रथम, पूनम गुप्ता द्वितीय और श्रेया पांडेय तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके पूर्व श्रेया, प्राची, श्रद्घा ने स्वागत गीत और संगीता, गार्गी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान हरिओम, विनय, आदित्य सिंह, सिंधु यादव, बृजेश गुप्ता, सूदर्शन, सुरभी, शिखा और अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें