फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एक्सईएन दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मानदेय न मिलने से नाराज कर्मचारियों के एक्सईएन दफ्तर पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने एक्सईएन का घेराव किया और आफिस पर प्रदर्शन करके वेतन भुगतान की मांग की। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ मंडल कमेटी के अध्यक्ष मैनुद्दीन सिद्विकी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का तीन महीने से ठेकेदार वेतन भुगतान नहीं कर रहा है। जिसके चलते संविदा कर्मी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ईपीएफ की रसीद नहीं दी जा रही और परिचय पत्र भी नहीं बनाया जा रहा है, जिसकी मांग को लेकर कई बार चर्चा की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अफसरों के मनमाने रवैए के कारण संविदा कामगार आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं। उनकी मांगें नहीं पूरी हुई तो उनका आंदोलन चलता रहेेगा। इस दौरान निरंजन सिंह, राम विलास मणि, अनिल किशोर सिंह, जितेन्द्र मिश्र, तेज नरायण यादव, राम यादव, राम नरायण सिंह, अनिल शर्मा, सुदामा प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, अवनीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें