जिले के 1215 परिवारों को दी गई पीएम आवास शहरी की चाबी
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से चाबी प्रदान की। टाउनहॉल स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद के 1215 लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की गई। घर पाने वाले सभी लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) लोगों को अपना घर मुहैया कराने वाली सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें तीन किश्त में ढाई लाख रुपए शहरी क्षेत्र के निर्धन गरीबों को दिए जाते हैं। आज जनपद के 1215 लाभार्थियों को अपना घर मिल गया है। जनपद में इस योजना के अंतर्गत कुल 21746 पात्र व्यक्ति हैं, जिनमें से 12439 लोगों ने छत निर्माण का काम कर लिया है। दिसंबर तक शेष लाभार्थियों के अवशेष घरों को पूर्ण करा लिया जाएगा। इससे शहरी विकास को गति मिलेगी। शहरी अवस्थापना का विकास होगा और लोगों की जीवनशैली में सुधार होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि अपना आवास होना एक उपलब्धि होती है और अपने छत के नीचे पूरे परिवार के साथ रहना एक सपने के पूरा होने जैसा होता है। भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, विधायक प्रतिनिधि रामपुर कारखाना संजीव शुक्ला, राजीव मणि, नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह, डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
रुद्रपुर में 1090 गरीबों को मिला सपनों का घर
रुद्रपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में चयनित रुद्रपुर के 1090 गरीबों को पूर्ण आवास की चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री के लखनऊ में चाबी वितरण और वर्चुअल संवाद के दौरान रुद्रपुर में भी लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की चाबी देकर नए मकान में प्रवेश की शुभकामना दी गई।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि और गौरीबाजार प्रधानसंघ के पूर्व अध्यक्ष विश्वविजय निषाद ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित बहुउद्देशीय हाल में पूर्ण आवासों के 100 लाभार्थियों को नव निर्मित मकान की चाबी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के गरीबों का रोटी कपड़ा और मकान की जरूरत पूरी कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को देश धूमधाम से मना रहा है। देश में पक्की मकान का सपना सजोए लोगों को उनके सपनों का घर मिल रहा है। आवास योजना के तहत गांवों में फूंस की झोपड़ियों में गुजर करने वालों को दो कमरे की मकान मिल गई। वही शहर में भी अब कोई गरीब छत विहीन नहीं रहेगा। रुद्रपुर नगर में करीब दो हजार गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक बनकर गांव गरीब का कल्याण कर रहे हैं। दिलीप जायसवाल, कौशल किशोर सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, उपेंद्र मास्टर, कैसर अली, जयरतन चौरसिया, अंकित मणि, संजय उपाध्याय, सौरभ मिश्रा, मुन्ना यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार पांडेय, अजय जायसवाल, पृथ्वी सोनकर, विजय यादव, लल्लन गुप्ता, सत्येंद्र रावत, उत्तम कुमार पांडेय, सुनील कुमार गुप्त, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहें।
पीएम शहरी योजना के लाभार्थियों को सौंपी गई चाबी
लार। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद में मंगलवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने मकानों की चाभी का वितरण नगर पंचायत लार के कार्यालय में किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संवाद को सुना। मुख्य अतिथि नगर पंचायत लार की अध्यक्ष सरोज यादव रहीं। अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव, ईओ राजन नाथ तिवारी, भाजपा नेता बृजेश धर दुबे, सभासद केडी सिंह, अजहर लारी, अमूल सिंह, अखिलेश सिंह चुनचुन, सहित डूडा के कर्मचारी मौजूद रहे। लाभार्थी गुड्डी देवी, रीता देवी, मीरा देवी, पारस यादव, चिंता देवी, ओमप्रकाश यादव, गीता देवी, रामानंद यादव, अमला यादव को चाबी दी गई।