फोटो समाचार...
---
पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाए सरकार: संदीप
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल बोले
जीएसटी में विसंगतियों को दूर और सजा के प्रावधान को हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने की गंभीर पहल करें। डेढ़ साल में वकील, सीए संबंधित अन्य अधिकारी भी इसकी प्रक्रिया को पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं। साथ ही सजा के प्रावधान को तो तत्काल इससे हटाया जाए और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, अल्कोहल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। नौ जनवरी को इन मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार धरना प्रदर्शन होगा।
वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को देवरिया आए थे। उन्होंने कहा कि एफडीआई, जीएसटी और ई-कामर्स कंपनियां तीनों खुदरा व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट के बादल की तरह मंडरा रहे हैं। देश में खुदरा व्यापार व लघु उद्योगों से करीब 10 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। 50 करोड़ लोग इनसे सीधे जुड़े होते हैं और ऐसे में इसमें एफडीआई लाकर सरकार व्यापारियों का अहित करने में लगी है। ई-कामर्स कपंनियों के लिए भी नियामक आयोग बनाया जाए ताकि इनकी मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। जीएसटीम में खुदरा व्यापारियों पर अर्थदंड, जुर्माना और किसी भी सजा के प्रावधान को खत्म किया जाना चाहिए। प्रदेश में व्यापारी कल्याण परिषद के गठन को मंजूरी दिए जाने पर कहा कि यह संगठन के संघर्षों के परिणाम का नतीजा है। कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था का प्रहरी है। लेकिन उसे अपमान और लांछन मिलता है। अब उसे एकजुट होकर अपने अंदर सम्मान जगाना होगा। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को संगठन की ओर से ज्ञापन दिया जाएगा।
फोटो समाचार...
उपेंद्र नाथ बने प्रदेश उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार की देर रात कसया रोड स्थित एक लॉन में नई चुनी गई जिला, नगर एवं युवा कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री उपेंद्र नाथ त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की गई।
शपथ लेने वालों में देवरिया जनपद इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, सरदार मन्ना सिंह, प्रमोद राजगढ़िया, सुनील बरनवाल, महामंत्री राजकुमार कुशवाहा, संगठन मंत्री भरत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल, मंत्री विरेंद्र मौर्या, जनार्दन बरनवाल, अतुल तुलस्यान शामिल रहे।
देवरिया नगर इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, कमलेश मित्तल, विनय भगत, महामंत्री राजेंद्र जायसवाल, संगठन मंत्री विकास पोद्दार, मंत्री विनोद लाट, जावेद अहमद, ज्ञानचंद्र बरनवाल तथा विधानसभा प्रभारी के रुप में सलेमपुर से भूपेश जायसवाल, बरहज से प्रदीप जायसवाल, भाटपाररानी से संजय गुप्ता, रामपुर कारखाना से बलराम जायसवाल, रुद्रपुर से अखिलेश गुप्ता, पथरदेवा से दिलीप वर्मा मौजूद रहे। उ.प्र.युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष यशवीर सिंह जस्सी, उपाध्यक्ष अजय पोद्दार, ऋषिकेश कुशवाहा, श्रवण सोनी, मारकंडेय मिश्र, महामंत्री आशीष लाट तथा मंत्री के रुप में अंकित गुप्ता, अमर मद्घेशिया, अमित छापड़िया व पंकज अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय मंत्री रिप्पन अग्रवाल, जिला व्यापार मंडल के शक्ति गुप्ता, पूनम मणि, शशांक मणि त्रिपाठी, नवरत्न वर्मा , संदीप रौनियार, पिंटू उर्फ बैजनाथ, संतोष पटवा, अनिल जायसवाल, सतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।