फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप, सीएम के सलाहकार शलभ समेत 11 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप, सीएम के सलाहकार शलभ समेत 11 ने किया नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में चल रहे नामांकन में सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत 11 लोगों ने नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से तीन, पथरदेवा, देवरिया सदर, बरहज, भाटपाररानी से दो-दो लोगों ने पर्चा दाखिल किया। रुद्रपुर, सलेमपुर से किसी का नामांकन नहीं हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के साथ ही सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन के तीसरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न दलों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किए। जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दो सेट पर्चा भरा। वह पार्टी के नेताओं व समर्थकों के साथ कचहरी चौराहा पहुंचे। यहां पुलिस ने भीड़ को रोक दिया। इसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रदीप ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। सदर विधानसभा क्षेत्र से सीएम के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। इसी क्षेत्र से मोडरेट पार्टी प्रत्याशी के रूप में राजू चौहान ने एक सेट में पर्चा भरा।
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र बरहज से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रामजी गिरि ने दो सेट और कांग्रेस के बागी अधिवक्ता कृष्णचंद्र दीक्षित ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक सेट में पर्चा भरा। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र चौरसिया, सपा प्रत्याशी के रूप में फसीहा मंजर गजाला लारी ने तीन सेट और बसपा प्रत्याशी के रूप में पुष्पा शाही ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी से सीपीआई से श्रीराम व निर्दलीय केदार नाथ शर्मा ने एक-एक सेट में पर्चा भरा।
नामांकन के दौरान कचहरी चौराहा तथा बस स्टेशन के समीप बैरिकेडिंग की गई थी। यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। कलेक्ट्रेट के दक्षिण गेट पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की गई थी। उत्तरी गेट से लोगों को पैदल प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
25 लोगों ने खरीदा 44 सेट नामांकन पत्र
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से उम्मीदवारी के लिए 25 लोगों ने कुल 44 सेट नामांकन पत्र लिया। सबसे अधिक बरहज विधानसभा क्षे9 से छह लोगों ने एक-एक सेट, सलेमपुर से पांच लोगों ने 15 सेट, रुद्रपुर से चार लोगों ने पांच सेट, देवरिया विधानसभा क्षेत्र से चार लोगों ने दस सेट, पथरदेवा से तीन लोगों ने एक-एक सेट, रामपुर कारखाना से दो लोगों ने चार सेट तथा भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से एक व्यक्ति ने एक सेट पर्चा लिया।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय, भाजपा नेता एसएन सिंह, रतनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, भानू प्रकाश मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, डा. जितेंद्र प्रताप राव, अवनीश मणि, पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राजू पहाड़ी, नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, प्रमोद गौतम, बसपा नेता गुड्डू शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें