फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 की रिपोर्ट पॉजिटिव, संख्या हुई 1510

विज्ञापन
विज्ञापन
108 की रिपोर्ट पॉजिटिव, संख्या हुई 1510
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के दो बाबू, टीबी विभाग के एसटीएस आदि की रिपोर्ट पॉजिटिव
एनएचएम पटल देखने वाले बाबू सीएमओ और एसीएमओ के अक्सर संपर्क में रहते हैं
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कार्यालय छोड़ भागे कर्मचारी, भवन को कराया गया सैनिटाइज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना का ग्राफ जिले में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई है। इसमें सीएमओ कार्यालय के दो बाबू और टीबी रोग विभाग के दो फिल्म वर्कर की रिपोर्ट शामिल है। संक्रमितों के बारे में जानकारी होते ही सीएमओ कार्यालय के सभी लिपिक बाहर निकल गए। कार्यालय को आनन-फानन सैनिटाइज कराए जाने के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। लिपिकों के संपर्क में सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन

बैतालपुर पीएचसी के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सदर कोतवाली की एक महिला सिपाही और पुलिस लाइंस के पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय में एनएचएम का पटल देखने वाले बाबू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके पास डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्स तक प्रतिदिन विभागीय कार्य से आते-जाते थे। अक्सर दिन व शाम को अभिलेखों पर हस्ताक्षर कराने सीएमओ और एसीएमओ के पास बाबू जाते थे। इसकी वजह से सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी दहशत में हैं। इसके अलावा एक बाबू की और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पूर्व सीएमओ के अर्दली और दो चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने सीएमओ और सीआरओ को फोन कर कार्यालय को सैनिटाइज कराने को कहा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक जेई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1510 हो गई है। जबकि 978 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कार्यालय के दो बाबू भी संक्रमित मिले हैं। इसकी वजह से कार्य प्रभावित हो गया है। कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें