फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज को जमीन का आवंटन रद्द होने के बाद कृषि पाठ्यक्रम की मान्यता पर खतरे की आशंका के मद्देनजर डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि आवंटन रद्द होने के बाद कॉलेज में कृषि पाठ्यक्रम की मान्यता पर कोई खतरा है या नहीं। टीम को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

वर्ष 1954 में स्थापित बीआरडी पीजी कॉलेज को देवरिया खास नगर बाहर में 11.25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी। इसी भूमि के आधार पर कॉलेज को कृषि पाठ्यक्रम के लिए मंजूरी मिली थी। सदर एसडीएम रामकेश यादव ने बीते एक अक्तूबर को सुनवाई के दौरान भूमि आवंटन को नियम विरुद्ध ठहराते हुए उसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद से छात्र आंदोलित हैं। कॉलेज में कृषि की मान्यता पर खतरे के दावे किए जा रहे हैं। पिछले दिनों छात्रों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भी दिया था और फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अमित किशोर से पूरे प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। टीम को यह निर्देश दिया है कि वह एक सप्ताह में हर तथ्यों की पड़ताल करते हुए अपनी रिपोर्ट दें। एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता वाली टीम में दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजलिका निगम, सीओ सदर वरुण मिश्र, एसडीएम सदर रामकेश यादव और आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन को सदस्य नामित किया गया है। एडीएम राकेश पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डीएम ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। बुधवार को लखनऊ मीटिंग में रहेंगे। वहां से लौटने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें