फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोक कर चलाई गईं वैशाली समेत 10 ट्रेनें

Mon, 07 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। लखनऊ-गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम को चालू करने के कार्य के चलते रविवार को वैशाली, जनसेवा समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। नूनखार से भाटपाररानी तक सिस्टम के विस्तार, नेटवर्किंग और ट्रायल के कारण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर चलाया गया। भटनी-बरहज के बीच संचालित बरहज पैसेंजर ट्रेन भटनी-सलेमपुर के बीच निरस्त रही। ट्रेनों के देर से चलने की वजह से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर यात्री पूरे दिन परेशान रहे।
ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस करीब 40 मिनट भटनी स्टेशन पर खड़ी रही। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस करीब दो घंटे, वाराणसी सिटी-गोरखपुर इंटरसिटी डेढ़ घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे, मुंबई-छपरा स्पेशल दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस एक घंटे, छपरा कचहरी-मऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर नूनखार, भटनी जंक्शन और भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के बीच सिस्टम की नेटवर्किंग और ट्रायल का कार्य किया गया। इसके चलते रूट पर संचालित ट्रेनों को स्टेशनों पर रोककर आगे रवाना किया गया। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें