फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में गांवों की ओर बढ़ रही सरयू, ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं

Mon, 07 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में विकराल रूप में बह रहीं सरयू  
विज्ञापन
बरहज। बैराजों से छोड़े गए पानी की वजह से सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी का इजाफा दर्ज किया गया है। अब सरयू का पानी गांवों की ओर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बरहज गेज पर खतरे के निशान 66.50 से 95 सेमी ऊपर 67.45 मीटर पर पहुंच गया है। साथ ही, राप्ती नदी में भी पानी बढ़ रहा है। पिछले चार दिन से राप्त्ी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रहा है।
दोनों नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा कटइलवा, मरवटिया, कुवाईच टोला, नौका टोला समेत अन्य तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राप्ती नदी का जलस्तर 67.85 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

हालांकि, राप्ती अब भी खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है। राप्ती के पानी से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। उग्रसेन सेतु से सटे गोरखपुर जनपद के कोलखास में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरयू का जलस्तर में बढ़ रहा है मगर खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें